हरिद्वार : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के मतदाताओं को रथ के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की जितनी अधिक सहभागिता होगी अर्थात जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र भी उतना ही अधिक सशक्त होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जपनद वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक वोट के महत्व को समझें और आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने इसबार नए मतदाता बने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि, युवा वोट डालने जाएंगे तो उन्हें नई अनुभूति होगी और सरकार बनाने में उनकी भी सीधे तौर पर सहभागिता होगी।





More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग