बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार देर शाम नुमाइशखेत के पास स्वराज भवन में बने रैनबसेरे का निरीक्षण कर वहां ठहरने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद को रैनबसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। संबंधित अधिकारियों को इसे प्राथमिकता से लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैनबसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पालिका प्रशासन द्वारा रैन बसेरे में शौचालय, बिजली, पानी, बैड, गर्म कम्बल व रजाई के साथ ही विद्युत हीटर आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, ईओ मोहम्मद यामीन मौजूद रहे।



More Stories
देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय