- जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में 70 वर्षीय महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर महिला ने डीएम से मिलकर आभार व्यक्त किया।
देहरादून : जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर आई 70 वर्षीय महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर महिला ने डीएम सविन बंसल से मिलकर अभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने महिला का अविवादन स्वीकार किया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। चन्दरनगर निवासी 70 वर्षीय महिला जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आई कि वह बीमार रहती है, उनके पड़ोस के मकान में किराये पर रहने वाले लोगों ने अवैध फूड स्नैक्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है जो शहर भर में बिना अनुमति के सप्लाई कर रहे हैं, सुबह 7 बजे से रात्रि 1 बजे तक अत्यंत शोरसराबा एवं आंवाछित तथ्यों का आवागमन रहता है, जिससे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पढ़ रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच उपरांत अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सील कराया गया।

More Stories
देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय