पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ठंड व शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मंगलवार देर शाम डूंगरी गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल, आर्थिक सहायता और मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को गांव में पेयजल आपूर्ति में समस्या, स्कूल के पास गुजर रही विद्युत लाइन के पास पेड़ों की लापिंग, गांव की सड़क पर पुलिया निर्माण और स्कूल मार्ग के क्षतिग्रस्त पुस्ता के पुनर्निर्माण से संबंधित अपनी मांगों से अवगत कराया।
जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने राजस्व कानूनगो को निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं की तत्काल जांच कर समाधान हेतु प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर राजस्व कानूनगो संजय नेगी, पटवारी भुवनेश पुंडीर, उप प्रधान सुमन देवी, पूर्व प्रधान सहदेव सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना, आशा कार्यकत्री सीमा देवी, ग्रामीण महिला मगनी देवी, साबित्री देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन