गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में टीवी (क्षय) रोग के मामलों का पता लगाने, निदान में देरी को कम करने और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूह में उपचार के परिणाम में सुधार करने के लिए टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. एमएस खाती के निर्देशन में जिला कारागार पुरसाडी में 40 कैदियों में तपेदिक रोग की जांच की गई। तपेदिक रोग जांच के तहत कैदियों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम उनके चेस्ट एक्स-रे किया गया। इनमें से 21 संभावित मरीजों के बलगम का सैंपल लेकर सीबी नॉट टेस्ट के लिए भेजे गए। अभियान के तहत आयोजित शिविर में सभी बंदी जनों को तपेदिक रोग के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। उन्हें टीवी रोग के मिथक एवं पोषण के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में डॉ गौरव पाल, अपर जेल अधीक्षक त्रिलोक चंद्र आर्य, फार्मासिस्ट दुआ राम, राजवीर कुंवर, संदीप सिंह, योगेन्द्र, अनिता, आशा, शिखा आदि मौजूद रहे।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन