गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई रैंगिंग विरोधी समिति की बैठक आहुत की गई। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जिला मुख्यालय सभागार में उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग विरोधी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम गौरव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जिला स्तर पर रैगिंग विरोधी समिति का गठन कर लिया गया है। इसके अध्यक्ष स्वयं जिलाधिकारी होंगे तथा सदस्य जनपद के पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, संबंधित शैक्षणिक संस्थानों प्राचार्य, अन्य संबंधित सचिव और छात्र संघ अध्यक्ष होंगे। उन्होंने जनपद के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिये कि प्रत्येक संस्थान अपनें स्तर पर एक रैगिंग विरोधी समिति का गठन करेंगे ताकि रैगिंग की समस्याओं पर नियंत्रण व उन्मूलन प्राप्त किया जा सके। डीएम ने यह भी निर्देश कि सभी शिक्षण संस्थान अपने परिसर में सूचना पट्ट लगायें ताकि रैगिंग के संबंध में सूचना/शिकायत शिक्षण संस्थान को प्राप्त हो सके। डीएम ने सभी प्राचार्यों को कहा कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक शिक्षण संस्थानों में गठित रैगिंग विरोधी समिति से प्राप्त सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट व सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ