नैनीताल/देहरादून: उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर एक बार फिर विराम लगा दिया है। आयोग ने दिनांक 21 जून 2025 को जारी अधिसूचना संख्या 1141/रा.नि.आ.-2/4324/2025 में निर्धारित 25 जून 2025 से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य सभी चुनावी कार्यवाहियाँ अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से यह कदम उच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब पंचायत चुनाव से संबंधित कोई भी गतिविधि न्यायालय से स्पष्ट आदेश प्राप्त होने के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस आदेश से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अमले और संभावित उम्मीदवारों को फिलहाल इंतज़ार करना पड़ेगा।

More Stories
बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप, सीएम पुष्कर सिंह धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
“गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ