नैनीताल/देहरादून : उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर एक बार फिर विराम लगा दिया है। आयोग ने दिनांक 21 जून 2025 को जारी अधिसूचना संख्या 1141/रा.नि.आ.-2/4324/2025 में निर्धारित 25 जून 2025 से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य सभी चुनावी कार्यवाहियाँ अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से यह कदम उच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब पंचायत चुनाव से संबंधित कोई भी गतिविधि न्यायालय से स्पष्ट आदेश प्राप्त होने के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस आदेश से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अमले और संभावित उम्मीदवारों को फिलहाल इंतज़ार करना पड़ेगा।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर