गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर के ल्वाणी गांव में अपने घर के आंगन में बैठी चार महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इससे चारों महिलाएं जख्मी हो गई है। महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी नंदानगर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार ल्वाणी गांव की पूजा देवी, बीना देवी, तुलसी देवी और सांवली देवी अपने घर के आंगन में बैठी थी कि अचानक भालू ने आकर उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के हो हल्ला मचाने के बाद जब ग्रामीण पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग गया। जख्मी हालत में चारों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती किया गया है। प्रधान गजेंद्र सिंह और त्रिलोक सिंह ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।

More Stories
धामी का परिवारवाद पर प्रहार, कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल, महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न