गोपेश्वर। नंदानगर के सुतोल गांव निवासी एक युवक नदी को पार करते समय तेज बहाव में बह गया। परिजनों ने जिलाधिकारी से गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम से युवक की खोजबीन करवाने की मांग की है।
सुतोल गांव निवासी हरेंद्र सिंह (28) 24 सितंबर को अपने गांव से सुगड नामक तोक तातडा जा रहा था। तातडा जाने के लिए बीच में एक नदी पड़ती है। नदी पर पुल नहीं बना है। नदी को पार करते हुए अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बहने लगा। उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद उन्होंने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफल न हो सके। युवकों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से एसडीआरएफ और गोताखोर टीम ने नरेंद्र की खोजबीन करने की मांग उठाई है।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री