हल्द्वानी: मंगलवार सुबह हल्द्वानी के तीनपानी मंडी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल और मृतक बागेश्वर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक चालक ने मंडी पुलिस चौकी को सूचना दी कि बरेली रोड स्थित तीनपानी मंडी के पास एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद चौकी मंडी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि कार में तीन लोग फंसे हुए थे। पुलिस और फायर कर्मियों की मदद से कटर का इस्तेमाल कर कार को काटा गया और तीनों को बाहर निकाला गया।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान संजीव कुमार चौबे (छती उडेरा, बागेश्वर) और गौरव जोशी (विलौना, बागेश्वर) के रूप में हुई है। वहीं, हिमांशु कुमार (बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है