हरिद्वार : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की आशीष कुमार मिश्रा ने आज को प्रातः 10.00 बजे सहायक अभियन्ता, लघु सिचांई उपखण्ड रूडकी, राजकीय पशु चिकित्सालय रूडकी व कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी रूडकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक अभियन्ता, लघु सिचांई उपखण्ड रूडकी में उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर किये गये, अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये तथा एक कर्मचारी अवकाश पर पाया गया, कार्यालय राजकीय पशु चिकित्सालय रूडकी में उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर किये गये, अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये तथा कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी रूडकी में उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर किये गये, अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये तथा खण्ड विकास अधिकारी रूडकी, ग्रामीण निर्माण विभाग मनरेगा के साथ-साथ 16 कर्मचारी भी अनुपस्थित पाये गये।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी