गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में आबकारी विभाग की ओर से विदेशी मदिरा की दुकान को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नगर पालिकाध्यक्ष गणेश शाह और स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की ओर से बदरीनाथ हाईवे के समीप संचालित विदेशी मदिरा की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी। इसके चलते विदेशी मदिरा की दुकान को कर्णप्रयाग के नए बस अड्डे पार्किंग स्थल के समीप स्थानांतरित करने के आदेश दे दिए गए हैं। कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया है।

More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा