कोटद्वार । काशीरामपुर में आज प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। उज्ज्वला योजना के तहत भारत गैस एजेंसी काशीरामपुर की संचालिका दीपा देवी ने 32 उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन बांटे । जिसमें राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि मोदी सरकार देश के अंदर गरीबों की विकास की गारंटी है। जिसके तहत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार विकास योजनाएं पहुंचाने का काम बड़ी तेजी के साथ कर रही है। उसी के तहत उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन बांटे गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी तीसरी बार गारंटी के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। देश इस समय विकास की दूरी पर तेज गति से दौड़ रहा है।
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंण्थवाल ने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जरूरतमंद घरेलू महिलाओं की सुविधा को देखते हुए देश भर में इस योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे जा रहे है। इस अवसर पर पूर्व प्रचारक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी मुन्नालाल मिश्रा, भारत तिब्बत सहयोग मंच की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह, भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा पूर्व प्रधान काशीरामपुर सुनीता देवी, मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कोटनाला, अर्चना शर्मा, लक्ष्मी नेगी, हार्दिक सिंह सहित कई सारे कार्यकर्ता मौजूद थे ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव