गोपेश्वर(चमोली)। गढ़वाल राइफल्स के जवान आशीष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। बतातें चले कि चमोली तहसील के गोपेश्वर नगर पालिका के वार्ड छह सरस्वती विहार में गढ़वाल राइफल्स के जवान आशीष सिंह की 26 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी के आदेशों के क्रम में इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिलाधिकारी चमोली द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी/उप जिला अधिकारी आरके पाण्डेय ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो अथवा कोई दावा प्रस्तुत करना चाहता हो वो 7 दिन के अन्दर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक जानकारी दे सकते हैं।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी