देहरादून : प्रदेश में भले ही अभी मानसून ने दस्तक ना दी हो, लेकिन बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला थम-थम कर जारी है। देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में भी कल खूब बारिश हुआ है। मानसून का इंतजार हर साल रहता है। लेकिन, इस बार भी मानसून अपने तय समय से दो दिन देरी से चल रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में प्रवेश करते ही मानसून की रफ्तार बढ़ जाएगी। मानसून केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में दस्तक देगा। उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है।
अभी तक मानसून अपने सामान्य समय से लगभग दो दिन पीछ़े चल रहा है। हालांकि, उत्तर भारत की ओर से रुख करने पर इसकी गति तेज हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। इसके बाद एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। मानसून के दस्तक देने से पहले होने वाली बारिश को प्री-मानसून शावर कहा जाता है।
More Stories
विकासनगर : कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
विजिलेंस ने LIU दरोगा और हेड कांस्टेबल को 02 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम प्रगति पोर्टल के तहत की भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा AMRUT 2.0, PM -ABHIM कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश