गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ में दस दिवसीय गोपेश्वर अंचल के नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हो गया है। अभ्यास वर्ग के मुख्य वक्ता अतुल शाह ने एकल अभियान के कार्य के महत्व को बताते हुए आचार्य की भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर कार्यवाह द्ववेश्वर प्रसाद थपलियाल ने एकल अभियान के कार्य की सराहना करते हुए नवीन आचार्य बहनों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य के बिस्तार एवं गुणवत्ता की चर्चा करते हुए एकल को नई ऊंचाई तक पहुंचान आचार्य को विद्यालय प्रारंभ करने की शुभकामनाएं दी। ओमप्रकाश डोबाल ने कहा आचार्य बहनें विषम परिस्थितियों में भी इतने उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे है। देश एवं प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में भी अपने जिम्मेदारी का निर्वाह कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं
इस मौके पर अयोध्या प्रसाद हटवाल, तपोवन के संच अध्यक्ष भालचंद चमोला, संच उपाध्यक्ष रेखा, संच सचिव लक्ष्मी देवी, आंचल अभियान प्रमुख रश्मि नेगी, किरन, रेखा, अपर्णा, दीपा, पुष्पा आदि मौजूद रहे।

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान