गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय खेलों में चमोली में तैनात महिला उप निरीक्षक स्नेहा तड़ियालय के पदक हासिल करने पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से सम्मानित किया।
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले पुलिस खिलाड़ियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेलों में चमोली जनपद में तैनात महिला उप निरीक्षक स्नेहा तड़ियाल को प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” मेडल लगाकर सम्मानित किया गया। चमोली पुलिस स्नेहा तड़ियाल को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार