गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्चुअल थाना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नंदानगर के बांसवाडा निवासी राहुल सिंह ने रविवार को थाना नन्दानगर घाट ने थाने में तहरीर दी कि सिमली निवासी प्रीतम सिंह नेगी और कुंतरी गांव निवास मुकेश सती ने उसकी पत्नी को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख 35 हजार की धनराशि हडप कर उसकी पत्नी के व्हाटसएप पर फर्जी कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजा। तहरीर के आधार पर नंदानगर थाले में मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार महोदय ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिएपुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ओर से आरोपित प्रीतम सिंह नेगी को सिमली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में मुकेश सती के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार