गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोविंदघाट थाना पुलिस ने गोविन्दघाट-घांघरिया पैदल मार्ग अपनों से बिछड़ों को परिवार को मिलाया।
थानाध्यक्ष गोविंदघाट विनोद रावत ने बताया कि दिल्ली के शंकर नगर निवासी नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी और 11 वर्षीय बेटे के साथ गोविन्दघाट से घांघरिया के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में नरेंद्र सिंह की पत्नी और बेटा उनसे बिछड़कर पीछे छूट गए। नरेंद्र सिंह आगे चलने के कारण घांघरिया पहुंच गए, लेकिन रात्रि होने पर जब उनकी पत्नी और बेटा घांघरिया नहीं पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना घांघरिया पुलिस चौकी को दी। घांघरिया चौके से इसकी सूचना थाना गोविन्दघाट को भेजी गई। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए महिला और बच्चे की तलाश के लिए तत्काल पुलिस की दो टीमें गठित की गई।
एक पुलिस टीम को गोविन्दघाट से घांघरिया की ओर तथा दूसरी टीम को घांघरिया से गोविन्दघाट की ओर पैदल मार्ग भेजा गया। रातभर सर्च आपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से बुधवार की सुबह पुलिस टीमों को मां-बेटे को जंगल चट्टी के पास सकुशल मिल गए। जो कि अंधेरे के कारण रात में रास्ता भटक जाने के डर आगे नहीं बढ़ पाए थे। उन्हें सकुशल थाना गोविन्दघाट लाया गया तथा उनके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर