बागेश्वर : आगामी 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार, सेंट एडमस पब्लिक स्कूल अयारतोली, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरूड़ व केंद्रीय विद्यालय कौसानी परीक्षा केंद्रो में धारा 144 लागू रहेगी।
परगना मजिस्ट्रेट गरूड़ जितेंद्र वर्मा ने बतया कि निर्धारित केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक धारा 144 लागू की गयी है। बताया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, लाठी डंडा, चाकू, स्टिक, हॉकी, भुजानी, खुखरी, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला शस्त्र, पटाखे, बम, अन्य ज्वलनशील पदार्थ, किसी भी प्रकार का बारुद या बिना बारुद वाला शस्त्र जिनका प्रयोग हिंसा के लिए या जन साधारण को डराने/धमकानें के लिए या कोई अपराध करने के लिए असामाजिक, अवांछनीय, आपराधिक कृत्य भी सम्मिलित है, लेकर नही चलेगा और न ही ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग करेगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के जुलुस एवं भाशण ध्वनि विस्तारक यंत्र, उत्तेजनात्मक नारों का न ही प्रयोग करेगा। पांच या पांच से अधिक व्यक्ति अनावष्यक विधि विरुद्व एक साथ परीक्षा केन्द्रो के आस-पास जमा नही होंगे।

More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान