कोटद्वार। महाविद्यालय में आइक्यूएसी के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार के दिशा निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में समान नागरिक संहिता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने अपने वक्तव्य में बोलते हुए कहा कि यदि विधानसभा से यह बिल पारित हो जाता है तो हाल ही में समान नागरिक संहिता अपनाने वाला पहला राज्य उत्तराखंड होगा।
राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने समान नागरिक संहिता का अर्थ और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कानून का लाभ सभी जातियों, सभी धर्म और सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा । समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. सुरेखा घिल्डियाल ने इस विषय पर कहा कि हमारे प्रजातांत्रिक देश के लिए यह बिल मील का पत्थर साबित होगा। विभाग प्रभारी रसायन विज्ञान डॉ. अभिषेक गोयल एवं डॉ. पूनम गैरोला इत्यादि प्राध्यापक ने भी इस विषय पर अपने विस्तार से विचार व्यक्त किया तथा महाविद्यालय के समस्त छात्राओं ने इस विचार गोष्ठी में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा प्रश्न उत्तर किए । इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य डॉ. अजीत सिंह ने किया ।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग