श्री केदारनाथ धाम : भाजपा नेता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव तथा मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज अपराह्न को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त