उत्तरकाशी : सहस्त्रताल ट्रेक पर हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जनपद में ट्रेक पर ले जाने वाले एजेन्सियों के लिए एसओपी तैयार करने हेतु जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। समिति में प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी वन प्रभाग, उप निदेशक गोविन्द वन्य जीव विहार, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क, अपर जिलाधिकारी, प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी, जिला साहसिक खेल अधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, अध्यक्ष ट्रेकिंग एसोसिएशन उत्तरकाशी को सदस्य बनाया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव नामित किये गए हैं। जिलाधिकारी ने समिति को सात दिनों के अन्दर एसओपी तैयार कर कर प्रस्तुत करने की अपेक्षा की है।
More Stories
विकासनगर : कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
विजिलेंस ने LIU दरोगा और हेड कांस्टेबल को 02 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम प्रगति पोर्टल के तहत की भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा AMRUT 2.0, PM -ABHIM कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश