रामनगर: उत्तराखण्ड बोर्ड से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। आपको बता दें, इस वर्ष उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें –
- हाईस्कूल (10वीं): 1,12,266 छात्र
- इंटरमीडिएट (12वीं): 1,02,986 छात्र शामिल रहे।
बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में बोर्ड मुख्यालय में डेटा वेरिफिकेशन का अंतिम चरण चल रहा है। इसके बाद रिजल्ट तैयार कर आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
छात्र अपना परिणाम निम्न माध्यमों से देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in
- थर्ड पार्टी पोर्टल: ndtv.com/education/results
- डिजीलॉकर: results.digilocker.gov.in
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि बिना किसी देरी के परिणाम देखा जा सके।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन