कोटद्वार । आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ स्थित दिया दिव्यांग संस्था में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्टी डॉ मनोरमा ढौंडियाल के सौजन्य से संस्था के 60 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रोफेसर नन्दकिशोर ढौंडियाल ने कहा कि बेसहारों व जरूरतमन्दों की मदद करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। डॉ मनोरमा ढ़ौंडियाल ने कहा कि महापुरुषों ने भी दीन दुखियों की सेवा को ही मानव का आभूषण बताया है। इस कार्य के लिए संस्था की संचालिका कविता मलासी ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश नैथानी, सुरेंद्र लाल आर्य, पीएल खंतवाल, दीपक कुमार, लक्ष्मी देवी, बीर सिंह, बचन सिंह गुसाईं, मोहन सिंह भारती व शकुंतला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या