गोपेश्वर (चमोली)। जनपद के नंदा नगर घाट क्षेत्र के तेफना में बीते 10 मार्च 2026 को एक महिला लावारिस अवस्था में घूमती हुई पाई गई, जिसे वन स्टॉप सेंटर और मारिया आश्रम की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के उपरांत गुरुवारको महिला का जिला अस्पताल गोपेश्वर में विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। वर्तमान में महिला वन स्टॉप सेंटर की देखरेख में है, किंतु अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वन स्टॉप सेंटर गोपेश्वर ने प्रदेश के सभी थानों और आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी इस हुलिए की महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई हो या किसी को इसके परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो वे तत्काल वन स्टॉप सेंटर गोपेश्वर (चमोली) से संपर्क कर पहचान स्थापित करने में सहयोग करें।

More Stories
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम