बड़कोट : नौगांव ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी में स्व.इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस “लोक संस्कृति दिवस” के रूप में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर छात्र-छ्त्राओं के साथ ही शिक्षक भी पारंपरिक रवांल्टी परिधानों में विद्यालय पहुंचे। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, लोक गीत, कविता पाठ भी लोक भाषा रवांल्टी में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह राणा, विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, अभिभावक संग के अध्यक्ष सरदार सिंह रावत, SMC की अध्यक्ष रीना रावत समेत अन्य स्थानीय गण मान्य लोग व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, खान-पान और लोक भाषा को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लिया।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र