देहरादून : उत्तराखंड में जारी मूसलधार बारिश और संभावित भूस्खलनों के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को एहतियातन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया है।
आयुक्त पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय श्रद्धालुओं को किसी भी प्राकृतिक आपदा से बचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा, “मार्गों पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।”
प्रभावित जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राहत व बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है।यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय मौसम और मार्गों की स्थिति की समीक्षा के बाद कल लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जब तक मौसम सामान्य न हो जाए, तब तक यात्रा स्थलों की ओर न बढ़ें।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम