नैनीताल/देहरादून: उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर एक बार फिर विराम लगा दिया है। आयोग ने दिनांक 21 जून 2025 को जारी अधिसूचना संख्या 1141/रा.नि.आ.-2/4324/2025 में निर्धारित 25 जून 2025 से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य सभी चुनावी कार्यवाहियाँ अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से यह कदम उच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब पंचायत चुनाव से संबंधित कोई भी गतिविधि न्यायालय से स्पष्ट आदेश प्राप्त होने के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस आदेश से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अमले और संभावित उम्मीदवारों को फिलहाल इंतज़ार करना पड़ेगा।

More Stories
भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं