लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के दूसरे दिन का हुआ समापन। जयहरीखाल महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर एल आर राजवंशी ने किया । प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को बताया की उद्यमता एवं नवाचार वर्तमान समय की मांग है जिसमें अपार संभावनाएं हैं जिनका छात्र छात्राओं को लाभ उठाना चाहिए ।
देवभूमि उद्यमिता योजना के रिसोर्स पर्सन मंदीप असवाल द्वारा उद्यमता में नैतिकता के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया । डॉ. नेहा शर्मा द्वारा नए उद्यमों के लिए नवाचार की महत्ता तथा स्टार्ट अप पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया । स्थानीय प्रतिभागियों के द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों का विमोचन इस अवसर पर हुआ जिसमें धूप, जूट बैग आदि शामिल हैं । महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ शुभम काला ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम से संबंधित पदाधिकारी एवं समस्त चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे।




More Stories
राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ