देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध भगवान लाटू मंदिर के कपाट पुर्णिमा 11 गते बैशाख अर्थात 23 अप्रैल को विधिविधान से भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। मंगलवार को लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट की अध्यक्षता में लाटू मंदिर के कपाट खोलने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया। पंडित उमेश कुनियाल ने शुभमुहूर्त की पंचांग गणना की। इस मौके पर लागू मंदिर के पुजारी खीम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष हीरा बुग्याली, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हीरा पहाड़ी, देवेन्द्र सिंह पंचोली, हीरा गढ़वाली, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।
More Stories
विकासनगर : कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
विजिलेंस ने LIU दरोगा और हेड कांस्टेबल को 02 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम प्रगति पोर्टल के तहत की भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा AMRUT 2.0, PM -ABHIM कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश